ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

तेजस्वी ने सरकार को दी चुनौती, कहा- एक माह में 19 लाख रोजगार नहीं दिया तो जनता के साथ उतरेंगे सड़क पर

PATNA: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को चुनौती दे दी है और कहा कि एक महीने के अंदर 19 लाख रोजगार नहीं दिया तो वह 1.5 करोड़ जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे. जनता के जन

तेजस्वी ने सरकार को दी चुनौती, कहा- एक माह में 19 लाख रोजगार नहीं दिया तो जनता के साथ उतरेंगे सड़क पर
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को चुनौती दे दी है और कहा कि एक महीने के अंदर 19 लाख रोजगार नहीं दिया तो वह 1.5 करोड़ जनता के साथ सड़क पर उतरेंगे. 

जनता के जनादेश को किया हाईजैक

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार ने जनता के जनादेश को हाईजैक किया है. हमने तो कहा था कि पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. लेकिन बीजेपी और एनडीए ने जो वादा किया कि वह बिहार के युवाओं को 19 लाख रोजगार देंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि वह कब देंगे. एक महीने का वक्त बीजेपी और एनडीए सरकार को दे रहा हूं  उसके बाद वह सड़क पर जनता के साथ उतरेंगे. क्योंकि बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए. 


एक घोटाले के आरोपी को हटाकर दूसरे को जिम्मेवारी दी

तेजस्वी ने कहा कि एक घोटाले के आरोपी से इस्तीफा लिया गया तो दूसरे आरोपी को शिक्षा मंत्री का जिम्मा दे दिया गया. तेजस्वी ने सीधे अशोक चौधरी पर हमला बोला. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सरकार बनते ही घोटाले के आरोपी मेवालाल को शिक्षा मंत्री को अहम विभाग सौंप दिया. फिर वह इस्तीफा दिए तो दूसरे के घोटाले के आरोपी को मंत्री बना दिया. अशोक चौधरी के शिक्षा मंत्री रहने के दौरान भी कई घोटाले हो चुके है. उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज है. उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई जांच कर रही है.


नीतीश कुमार दे सफाई

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार नैतिकता की बात करते हैं. उनको सामने आकर बताना चाहिए की जिस अशोक चौधरी को वह शिक्षा मंत्री बनाए हैं. उनकी पत्नी के खिलाफ लगे आरोप के बारे में वह बोले. लेकिन वह मुंह में दही जमाए हैं. कुछ बोलते नहीं हैं. 


भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने चोर दरवाजे से सरकार बनाई हैं, यह सरकार कैसे बनी है यह सबलोग देख चुके हैं. नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं. नीतीश कुमार के शासनकाल में 60 घोटाला हुआ हुए है. तेजस्वी ने कहा कि जितना भी जोर जबरदस्ती की गई उसके बाद भी आरजेडी 75 सीटों पर चुनाव जीता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें