ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

तेजस्वी यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 18 अक्टूबर को कोर्ट में होगी पेशी

DELHI : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। तेजस्वी के IRCTC घोटाले में जमानत की सुनवाई को अब टाल दिया गया है। सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 अक्टूब

तेजस्वी यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 18 अक्टूबर को कोर्ट में होगी पेशी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। तेजस्वी के IRCTC घोटाले में जमानत की सुनवाई को अब टाल दिया गया है। सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 अक्टूबर को तय की गई है। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को तालाब किया और और अब अगली तारीख को उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। दरअसल, इस मामले में आज ही सुनवाई होने वाली थी। सबकी निगाहें दिल्ली हाई कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। 




दरअसल, तेजस्वी यादव के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीबीआई अधिकारियों को धमकी दी गई थी। इसके बाद सीबीआई ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी। सीबीआई का कहना है कि तेजस्वी यादव ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है। पिछली सुनवाई के दौरान सीबीआई के आवेदन पर स्पेशल कोर्ट की जज गीतांजलि गोयल ने तेजस्वी यादव को नोटिस जारी किया था और उन्हें मामले पर जवाब देने को कहा था।  




तेजस्वी यादव के साथ-साथ पार्टी के सभी लोगों की नज़रें दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई थी। लेकिन आज सुनवाई टाल दी गई है और अब 18 अक्टूबर को सुनवाई होनी है। इस दिन तेजस्वी को हर हाल में कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें