ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: अपने ही जाल में फंसे तेजस्वी यादव! दो वोटर ID रखने के मामले में चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दो अलग-अलग वोटर आईडी रखने के मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। एक EPIC नंबर अस्तित्वहीन पाया गया है। आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा है और दावा किया कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को निर्वाचन आयोग ने दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने उनसे तय समयसीमा के भीतर तथ्यात्मक जवाब देने को कहा है।


जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव के नाम पर दो EPIC नंबर RAB0456228 और RAB2916120 दर्ज हैं। इनमें से पहला EPIC नंबर वर्ष 2015 की मतदाता सूची और 2020 के नामांकन पत्र में मौजूद था। जबकि दूसरा EPIC नंबर अस्तित्वहीन पाया गया है, जिसे फर्जी मानने का संदेह है।


चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह मामला मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि या फर्जी दस्तावेज से जुड़ा हो सकता है, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। आयोग यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि दूसरा EPIC नंबर कभी आधिकारिक रूप से जारी किया गया था या नहीं।


तेजस्वी यादव ने पहले दावा किया था कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। हालांकि, आयोग ने उनके इस दावे को भ्रामक और असत्य करार देते हुए खारिज कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि 1 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में तेजस्वी यादव का नाम साफ तौर पर मौजूद है।


इसके साथ ही यह भी बताया गया कि साल 2015 की मतदाता सूची में भी उनके पास वही EPIC नंबर दर्ज था। विवादित EPIC संख्या RAB2916120 को लेकर कहा गया है कि यह किसी भी आधिकारिक दस्तावेज में दर्ज नहीं है और अब तक इसका कोई वैध रिकॉर्ड नहीं मिला है। चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को निर्देश दिया है कि वे फैक्ट और दस्तावेजों के आधार पर जवाब दें, ताकि मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें