ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

तेजस्वी ने सरकार के आंकड़ों के साथ किया सवाल, नीतीश जी... यह सब बंद क्यों हो गया?

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार की पोल सरकार के ही आंखों से खोल दी है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव ने बता दिया

तेजस्वी ने सरकार के आंकड़ों के साथ किया सवाल, नीतीश जी... यह सब बंद क्यों हो गया?
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार की पोल सरकार के ही आंखों से खोल दी है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए तेजस्वी यादव ने बता दिया है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत क्या है। बिहार में 2005 के अंदर स्वास्थ्य उप केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या और 2020 में इनकी संख्या को लेकर तेजस्वी यादव ने एक दिलचस्प सामने रखा है। 


तेजस्वी यादव ने बताया है कि 2005 के पहले बिहार में कथित जंगलराज और क्रीम पाउडर वाले नीतीश भाजपा राज का सच क्या है। बकौल तेजस्वी उन्होंने 2005 में राज्य के अंदर स्वास्थ्य उप केंद्रों की संख्या 10337 बताई है जो साल 2020 में घटकर 9112 हो गई। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या साल 2005 में 101 थी जो 2020 में घटकर 57 हो गई। तेजस्वी यादव ने इस आंकड़े का स्त्रोत केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों को बताया है। 

इन आंकड़ों को जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने लोगों से कहा है कि खुद सोचिए या फिर सरकार से पूछिए कि 16 सालों में नीतीश जी ने 2005 तक काम करने वाले कितने स्वास्थ्य केंद्रों को कब क्यों और किस लिए बंद कर दिया? तेजस्वी यादव लगातार बिहार में गुरु नाम आम आदमी के बीच सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पोल खोल रहे हैं। एक तरफ जहां तेजस्वी ट्विटर पर यह बता रहे हैं कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किस तरह आपदा में लोगों की मदद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ से यह जताना भी नहीं भूल रहे कि बिहार में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत क्या है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें