ब्रेकिंग
बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

नीतीश के 18 दागी मंत्रियों पर तेजस्वी का तंज, भोले-भाले CM को पता ही नहीं है मामला....

PATNA : पीएम मोदी से मुलाकात कर पटना लौटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. नीतीश कुमार से

नीतीश के 18 दागी मंत्रियों पर तेजस्वी का तंज, भोले-भाले CM को पता ही नहीं है मामला....
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पीएम मोदी से मुलाकात कर पटना लौटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. नीतीश कुमार से जब पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने इसे लेकर सवाल किया तो सीएम नीतीश ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं. उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकार से कहा कि ये मामला आपलोग देंखे और ऐसी कोई जानकारी मिले तो उन्हें भी बताएं. 

सीएम के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज करते हुए उन्हें महान कुर्सीवादी नेता बताया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ हत्या,लूट,भ्रष्टाचार, यौन शोषण,आर्म्स एक्ट,चोरी,जालसाजी,धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है? क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?'




बता दें कि सामाजिक संस्था एडीआर ने बिहार के मंत्रियों को लेकर आंकड़े जारी किये हैं. एडीआर ने दावा किया कि नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. बिहार सरकार में शामिल 14 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक आरोपों हैं. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 57 प्रतिशत मंत्री, जेडीयू के 27 प्रतिशत मंत्री आपराधिक मामलों के आरोपी हैं. इसके अलावा वीआईपी पार्टी के एकमात्र मंत्री मुकेश सहनी और हम के संतोष कुमार सुमन पर भी आपराधिक मामला दर्ज है. 

इसे लेकर ही शुक्रवार को पत्रकारों ने नीतीश कुमार से सवाल पूछा कि उनके 18 मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा है. इस सवाल पर नीतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि  “आपलोग न देखियेगा किस पर क्या मामला है. पूरा देखिये. हमने नहीं देखा है. अगर ऐसी बात होगी तो हमको भी जरा बताइयेगा. हमको भी जानकारी दीजियेगा. ऐसा तो नहीं लग रहा है कोई.” 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें