ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Politics: ‘युवाओं की पिटाई नीतीश-मोदी सरकार का पुराना शौक’, BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर भड़के तेजस्वी

Bihar Politics: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों ने सीएम आवास का घेराव किया. इस दौरान पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां बरसाईं. अब तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है.

Bihar Politics
लाठीचार्ज पर भड़के तेजस्वी
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: राजधानी पटना में मंगलवार को बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश की है और कहा है कि युवाओं पर पिटाई करना नीतीश और मोदी की सरकार का शौक रहा है।


दरअसल, तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चार महीने से प्रदर्शन कर रहें हैं लेकिन न तो कोई देखने वाला है और ना ही सुनने वाला ही कोई है।


पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोक दिया लेकिन बावजूद इसके अभ्यर्थी लगातार हंगामा कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को वहां से हटाने के लिए सख्त रूख अपनाया और लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा दौड़ाकर उनके ऊपर लाठियां बरसाईं। अब तेजस्वी यादव ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है।


तेजस्वी ने एक्स पर लाठीचार्ज का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लोकतांत्रिक तरीके से अपनी माँग रख रहे युवाओं की बर्बर पिटाई, अन्याय व अत्याचार करना नीतीश-बीजेपी सरकार का मुख्य शौक है। ये निकम्मी सरकार अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संपोषित कर उन्हें संरक्षण देती है तथा छात्रों, युवाओं और बेरोज़गारों पर जब मर्जी लाठीचार्ज कर देती है। सभी लोग एकजुट होकर इस बार NDA की 20 वर्षों की इस निकम्मी, आवारा और नकारा सरकार को बदलेंगे, यह निश्चित है”।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें