ब्रेकिंग
Bihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी

Bihar Politics: ‘शादी करना गुनाह नहीं, चिराग पासवान भी दूसरी मां से हैं’; तेज प्रताप यादव के समर्थन में बोले सुधाकर सिंह

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और सांसद सुधाकर सिंह ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के समर्थन में खुलकर बयान दिया है.

Bihar Politics
बिहार की राजनीति
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और सांसद सुधाकर सिंह ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के समर्थन में खुलकर बयान दिया है। हाल ही में तेज प्रताप यादव की दूसरी शादी को लेकर उठे विवादों के बीच सुधाकर सिंह ने इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए कहा कि "शादी करना कोई गुनाह नहीं है।"


सुधाकर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, तेज प्रताप जी ने अगर शादी की है तो मैं इसे अनैतिक नहीं मानता। यह पूरी तरह उनका निजी मामला है। शादी करना गुनाह की श्रेणी में नहीं आता। भारत में दो शादियों की परंपरा कोई नई बात नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय समाज में सदियों से एक से अधिक विवाह की परंपरा रही है, खासकर हिंदू रीति-रिवाजों में। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, हमने पहले भी ऐसे कई उदाहरण देखे और सुने हैं। आप चिराग पासवान को ही देख लीजिए, वे भी दूसरी मां से जन्मे हैं।


सुधाकर सिंह ने इस मुद्दे पर पार्टी प्रमुख लालू यादव को भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक पिता को अपने बेटे के फैसलों को समझदारी और भावनात्मक संतुलन के साथ स्वीकार करना चाहिए। लालू जी को चाहिए कि वे एक पिता की भूमिका में तेज प्रताप के निर्णय को स्वीकार करें और परिवार में स्थिरता बनाए रखें।


तेज प्रताप यादव की पहली शादी 2018 में ऐश्वर्या राय से हुई थी, जो पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती और वर्तमान जेडीयू नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं। यह शादी ज्यादा दिनों तक सफल नहीं रही और दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई। हाल ही में खबरें सामने आईं कि तेज प्रताप ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में हलचल मच गई। हालांकि तेज प्रताप ने इस मामले में औपचारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पारिवारिक नाराजगी के संकेत सामने आए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें