ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सुशील मोदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, नीतीश की मौजूदगी में लिया जीत का सर्टिफिकेट

PATNA : रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी निर्विरोध चुन लिए गए है. सुशील कुमार मोदी ने आज बिहार विधानसभा में जीत का स

सुशील मोदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, नीतीश की मौजूदगी में लिया जीत का सर्टिफिकेट
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी निर्विरोध चुन लिए गए है. सुशील कुमार मोदी ने आज बिहार विधानसभा में जीत का सर्टिफिकेट लिया. 

बता दें कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर श्याम नंदन प्रसाद यानी कि दो उम्मीदवार नामांकन किए गए थे. इन दोनों उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की जांच की गई और सुशील कुमार मोदी का नामांकन वैध पाया गया. जबकि निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद द्वारा प्रस्तावक के रूप में एक भी व्यक्ति का नाम/ हस्ताक्षर अंकित नहीं रहने के कारण उनका नामांकन पत्र तकनीकी रूप से अवैध पाया गया. यानी कि उनका नॉमिनेशन खारिज कर दिया गया. आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा के किसी भी उम्मीदवार के नामांकन के लिए 10 प्रस्तावक का होना जरूरी है.

निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद का नामांकन ख़ारिज होने के बाद सुशील कुमार मोदी ही एकमात्र उम्मीदवार रह गए थे. सोमवार को सुशील मोदी को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें