ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

कौन हैं इरफान? सुशील मोदी के सार्वजनिक किए नम्बर को ट्रू कॉलर 'इरफान रांची लालूजी' बता रहा

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पूर्व सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने अब तक का सबसे बड़ा पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक लगाया है. लालू यादव की तरफ से एनडीए व

कौन हैं इरफान? सुशील मोदी के सार्वजनिक किए नम्बर को ट्रू कॉलर 'इरफान रांची लालूजी' बता रहा
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पूर्व सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने अब तक का सबसे बड़ा पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक लगाया है. लालू यादव की तरफ से एनडीए विधायकों को फोन किए जाने का आरोप सुशील मोदी ने खुलेआम लगाया. साथ ही साथ मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया. उसी तरफ से यह कहा गया कि उनकी बात खुद लालू यादव से इसी नंबर पर हुई.

सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव के ऊपर आरोप लगाते हुए जो मोबाइल नंबर जारी किया वह 8051216302 है. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह नंबर किसके नाम पर लिया गया है, लेकिन एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रूकॉलर एप्लीकेशन में यह नंबर किसी 'इरफान रांची लालू जी' के नाम से शो कर रहा है. अब ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर इरफान नाम का यह शख्स कौन है. इसके पहले भी लालू यादव के कई सेवादारों के नाम सामने आते रहे हैं. ऐसे में सियासी गलियारे के अंदर इस बात को लेकर भी चर्चा है कि इरफान लालू यादव का कोई सेवादार है जो इस वक्त भी रिम्स निदेशक के अकेली बंगले में उनके साथ मौजूद है और किसी के नंबर से लालू यादव लगातार सब के संपर्क में हैं.

उधर सुशील मोदी की तरफ से लालू यादव पर लगाए गंभीर आरोप के बाद बिहार का सियासी पारा बीती रात से उपर चढ गया है. सुशील मोदी के बाद पूर्व मंत्री और जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने भी लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नीरज कुमार ने कहा है कि लालू यादव जेल में बैठकर जो खेल कर रहे हैं वह सबको मालूम है. नीरज कुमार ने लालू यादव को होटवार जेल के सेल में डालने की मांग की है. वही, सुशील मोदी के आरोपों के बाद आरजेडी भी पलटवार के मूड में नजर आ रही है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सुशील मोदी की फितरत है लोगों को बदनाम करने की रही है. जब तक के सुशील मोदी लालू यादव का नाम नहीं लेते उनकी राजनीति नहीं चल सकती. उन्होंने सुशील मोदी के आरोप को झूठा प्रोपेगेंडा बताया है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें