ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

सुबोधकांत सहाय का विवादित बयान, कहा-मोदी हिटलर की राह चलेगा तब हिटलर की मौत मरेगा

DESK: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज दिल्ली में हल्ला बोला। जंतर-मंतर पर आयोजित सत्याग्रह में कांग्रेस के कई वरीय नेत

सुबोधकांत सहाय का विवादित बयान, कहा-मोदी हिटलर की राह चलेगा तब हिटलर की मौत मरेगा
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज दिल्ली में हल्ला बोला। जंतर-मंतर पर आयोजित सत्याग्रह में कांग्रेस के कई वरीय नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला भी बोला। इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जंतर मंतर पर मौजूद थे। कांग्रेस के वरीय नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। सुबोधकांत सराय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिटलर तक कह दिया। बात यही नहीं रूकी सुबोध कांत ने यह भी कह दिया कि मोदी हिटलर की राह चलेगा तब हिटलर की मौत मरेगा। 


हमारे नेता राहुल गांधी को मोदी गीदड़ भभकी से डराना चाहता है। झारखंड में हमारी सरकार है वहां हर दिन रेड चल रहा है हेमंत सोरेन को फंसाने का काम किया जा रहा है। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा लूटेरों की सरकार है। मोदी मदारी के रूप में आकर पूरी तरह से तानाशाही के रूप में आ गया है। 


मुझे तो लगता है मोदी ने हिटलर का सारा इतिहास पार कर लिया है। हिटलर ने भी सेना के बीच में एक संस्था बनाया था जिसका नाम खाकी था। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा यह याद रख लो मोदी यह देश कांग्रेस पार्टी शहीदों की परंपरा की पार्टी है। 


हम सत्याग्रही है और सत्याग्रह से बड़ा कोई औजार नहीं है। हम 2024 में मोदी को उखाड़ फेंकेंगे और देश की रक्षा करेंगे। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि 2024 में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें