ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

स्पीकर ने राजभवन के कामकाज पर उठाए सवाल, कहा- बीजेपी के इशारे पर हो रहा काम

RANCHI: झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्र महतो ने सरना कोड और 1932 के खतियान को लेकर राजभवन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। जेएमएम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर रबींद्र मह

स्पीकर ने राजभवन के कामकाज पर उठाए सवाल, कहा- बीजेपी के इशारे पर हो रहा काम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्र महतो ने सरना कोड और 1932 के खतियान को लेकर राजभवन के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। जेएमएम के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पीकर रबींद्र महतो ने आरोप लगाया है कि राजभवन बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है।


वहीं स्पीकर रबींद्र महतो ने ट्वीट कर लिखा है कि "विधान सभा मे विशेष सत्र बुलाकर आदिवासियों की पहचान सरना धर्म कोड को विधान सभा से पारित कर राजभवन को भेजा लेकिन राजभवन से बिल को लौटाया गया। 1932 का खतियान को विधान सभा से पारित कर राजभवन को भेजा, जो वो भी लौटा दिया गया। राजभवन भी भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है"।


बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति से जुड़े राज्य सरकार के विधेयक को फिर से समीक्षा करने के लिए वापस लौटा दिया था। राज्य सरकार ने साल 2020 में राजभवन की सहमति के बगैर केंद्र सरकार के पास सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव भेज दिया था। कानून के हिसाब से विशेषज्ञों ने इसे सही नहीं ठहराया। जिसके बाद विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर सरना आदिवासी धर्मकोड का प्रस्ताव पास कराया था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें