ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

स्पीकर चुनाव: I.N.D.I.A को मिला ममता का साथ: वोटिंग से पहले राहुल ने TMC चीफ को मनाया, सामने आई थीं नाराजगी की बातें

DELHI: लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में इंडी गठबंधन को अब ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का साथ मिलता दिख रहा है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि राहुल गांधी ने नाराज ममता बनर्जी

स्पीकर चुनाव: I.N.D.I.A को मिला ममता का साथ: वोटिंग से पहले राहुल ने TMC चीफ को मनाया, सामने आई थीं नाराजगी की बातें
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में इंडी गठबंधन को अब ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का साथ मिलता दिख रहा है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि राहुल गांधी ने नाराज ममता बनर्जी का मना लिया है और अब टीएमसी के सांसद विपक्ष के स्पीकर उम्मीदवार के.सुरेश को वोट करेंगे। पहले टीएमसी ने स्पीकर चुनाव में उम्मीदवार उतारने के फैसले को एकतरफा करार दिया था।


दरअसर, स्पीकर चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बुधवार की शाम स्पीकर चुनाव में उम्मीदवार उतारने के कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाए थे और कहा था कि हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और के.सुरेश को उम्मीदवार बनाने का फैसला एकतरफा है। ऐसे में उस वक्त कहा जा रहा था कि वोटिंग के दौरान टीएमसी के सांसद कांग्रेस को गच्चा दे सकते हैं।


हालांकि अब कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को मना लिया है। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने स्पीकर चुनाव को लेकर ममता बनर्जी से करीब 20 मिनट तक बात की और ममता राजी हो गई हैं। ममता की नाराजगी की खबरें आने के बाद मंगलवार की शाम राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से बात की थी। इसके बाद इंडी गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें ममता बनर्जी भी शामिल हुईं थीं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें