ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

सीटों की घोषणा पर पशुपति पारस ने जतायी खुशी, बोले..सभी सीटों पर NDA गठबंधन के उम्मीदवारों की होगी जीत

PATNA: बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों की घोषणा आज हो गयी है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्

सीटों की घोषणा पर पशुपति पारस ने जतायी खुशी, बोले..सभी सीटों पर NDA गठबंधन के उम्मीदवारों की होगी जीत
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों की घोषणा आज हो गयी है। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने MLC सीटों की हुई घोषणा पर खुशी जतायी है। 


इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार भाजपा प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित एनडीए गठबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।


बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में बीजेपी-जेडीयू के बीच तालमेल हो गया है। बीजेपी 13 तो जेडीयू 11 सीटों पर सीटों पर लड़ेगी। बीजेपी 13 में से एक सीट अपनी सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ेगी। 


पशुपति कुमार पारस ने बताया कि विधान परिषद के सभी 24 सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार भारी वोट से चुनाव जीतेंगे। पशुपति पारस ने यह भी कहा कि एनडीए गठबंधन में शामिल बिहार के सभी दलों के सहयोग और सबका साथ, सबका विश्वास और सारे सहयोगियों का सम्मान के साथ हमलोग पहले भी बिहार में चुनाव लड़ते आए हैं और विधान परिषद के चुनाव में भी हमलोग पूरी मजबूती से चुनाव लड़गें। पशुपति पारस ने वैशाली विधान परिषद की सीट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को गठबंधन में दिए जाने पर एनडीए के सभी शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें