ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

सीतामढ़ी: MLC फारुख शेख ने अपने निजी कोष से अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया, कहा- कोरोना से जारी जंग में सदैव तत्पर रहेंगे

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में कोहराम मचा हुआ है। लगातार कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों के आंकड़ें सामने आने से लोग काफी परेशान हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से अस्प

सीतामढ़ी: MLC फारुख शेख ने अपने निजी कोष से अस्पताल में बेड उपलब्ध कराया, कहा- कोरोना से जारी जंग में सदैव तत्पर रहेंगे
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में कोहराम मचा हुआ है। लगातार कोरोना मरीज और कोविड से होने वाली मौतों के आंकड़ें सामने आने से लोग काफी परेशान हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, दवा और ऑक्सीजन की किल्लत देखी जा रही है। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए विधान पार्षद मो. फारुख शेख लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। अपने निजी कोष से MLC फारुख शेख ने सीतामढ़ी जिले को 50 बेड उपलब्ध कराया है। फारुख शेख बिहार के पहले वैसे एमएलसी हैं जिन्होंने अपने निजी कोष से बेड उपलब्ध कराया। इस वैश्विक महामारी में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके इसे लेकर उन्होंने पहल की है। 



एमएलसी फारुख शेख ने बताया कि कोरोना महामारी में मरीजों को चिकित्सीय सुविधा मिले इसे लेकर उन्होंने यह कदम उठाया है। कोरोना से जारी जंग में इसके अलावे और भी जरूरत आएगी तो उसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस महामारी से लोगों की जान बचायी जा सके इसके लिए हर संभव कोशिशें की जा रही है। संसाधनों के अभाव में किसी की जान ना जाए इसके लिए तत्काल 50 बेड उपलब्ध कराया गया है। अस्पताल में हर तरह की सुविधा मुहैया हो इसके लिए वे प्रयासरत हैं। MLC मो० फारुख शेख के निजी सचिव सरोज कुमार राय ने सीतामढ़ी एडीएम महेश कुमार दास को 50 बेड सौंपा। इस मौके पर डॉ० आर.के.यादव, नोडल पदाधिकारी अवनिश कुमार, मो० जलालुद्दीन खान एवं शिवहर सोशल मीडिया प्रभारी संजीव यादव भी मौजूद थे।


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें