ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

श्याम रजक का गिरिराज सिंह पर करारा वार, कहा- 'पीएम के लिए सिर दर्द हैं गिरिराज, पटना आते ही पेट में कुलबुलाने लगता है कीड़ा'

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल पर जेडीयू ने बीजेपी को अपना समर्थन तो दे दिया, लेकिन अब NRC के मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. NRC के मुद्दे पर दोनों प

श्याम रजक का गिरिराज सिंह पर करारा वार, कहा- 'पीएम के लिए सिर दर्द हैं गिरिराज, पटना आते ही पेट में कुलबुलाने लगता है कीड़ा'
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: नागरिकता संशोधन बिल पर जेडीयू ने बीजेपी को अपना समर्थन तो दे दिया, लेकिन अब NRC के मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच तनातनी देखने को मिल रही है. NRC के मुद्दे पर दोनों पार्टियों के बीच 'जंग' छिड़ गई है. संसद से नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह पटना पहुंचे. इस दौरान मीडिया ने एनआरसी को लेकर गिरिराज से सवाल पूछा. जिस पर उन्होंने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ बिहार में भी NRC लागू होगा. 


गिरिराज के इस बयान पर अब बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्याम रजक ने उन पर करारा प्रहार किया है. गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा श्याम रजक ने कहा कि 'गिरिराज सिंह अपना विभाग ठीक से देखते नहीं हैं. लगता है कि पटना पहुंचते ही गिरिराज सिंह के पेट के अंदर का कीड़ा कुलबुलाने लगता है.'


श्याम रजक यहीं नहीं रूके, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वो गिरिराज सिंह के कीड़े का इलाज जल्द से जल्द कराएं. उन्होंने कहा कि 'गिरिराज सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सिरदर्द हैं और वो जल्द अपने सिर दर्द का इलाज करें.' श्याम रजक ने कहा कि 'गिरिराज सिंह समझ लें कि बिहार में किसी भी कीमत पर NRC लागू नहीं होगा.' 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें