ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

शुभ मुहूर्त के पहले विभाग पहुंचे मंत्री जी, दरवाजे पर खड़े होकर किया इंतजार

PATNA : मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने के बाद आज लगातार नए मंत्रियों की तरफ से अपना कामकाज संभालने का सिलसिला जारी है. नए मंत्री विभाग में पहुंचकर अपना कार्यभार संभा

शुभ मुहूर्त के पहले विभाग पहुंचे मंत्री जी, दरवाजे पर खड़े होकर किया इंतजार
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मंगलवार को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होने के बाद आज लगातार नए मंत्रियों की तरफ से अपना कामकाज संभालने का सिलसिला जारी है. नए मंत्री विभाग में पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल रहे हैं, लेकिन इसके लिए शुभ मुहूर्त का भी चयन किया जा रहा है. बिहार सरकार में कला संस्कृति एवं युवा मामलों के मंत्री आलोक रंजन झा भी शुभ मुहूर्त में अपनी कुर्सी पर बैठे.

दरअसल आलोक रंजन झा आज सचिवालय स्थित अपने विभागीय कक्ष में कार्यभार संभालने पहुंचे, लेकिन कुर्सी पर बैठने के लिए शुभ मुहूर्त आने में थोड़ा वक्त बाकी था. लिहाजा मंत्री जी अपने चैंबर के दरवाजे पर खड़े होकर इंतजार करते रहे. समय काटने के लिए उन्होंने ऑफिस का चक्कर भी लगाया, आखिरकार जब शुभ मुहूर्त का वक्त आ गया तब जाकर वह कुर्सी पर बैठे. कुर्सी पर बैठने से पहले मंत्री जी ने उसे प्रणाम भी किया. 

कार्यभार संभालने के बाद मंत्री आलोक रंजन झा ने कहा कि आज शुभकामना देने का दिन है. अभी तो सब से परिचय करुंगा और विभाग को समझने की आवश्यकता है. जो काम मिला है, पूरे राज्य में उसका काम दिखेगा. आलोग रंजन झा ने कहा कि देश में 70 फिसदी युवा है, जिन्हें देखते हुए विभाग की ओर से रोजगार के सृजन किये जा रहे हैं. आर्ट यूनिवर्सिटी, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाए जाएंगे और गुरूवार को साढ़े 3 सौ खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें