Hindi News / politics / ‘नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया है, बिहार से नहीं’, जेडीयू...

‘नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया है, बिहार से नहीं’, जेडीयू नेता श्रवण कुमार का बड़ा बयान

Bihar Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री पद छोड़ा है, बिहार नहीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नीतीश आगे भी राज्य की राजनीति में सक्रिय रहेंगे और मार्गदर्शन देते रहेंगे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 14, 2026, 7:09:43 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Google

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा दे दिया और अब वह केंद्र की राजनीति में एक्टिव होंगे हालांकि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह दिल्ली में रहेंगे जरूर लेकिन बिहार पर उनका पूरा फोकस होगा। नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार ने कहा है कि नीतीश कुमार ने सीएम के पद से इस्तीफा दिया है बिहार से नहीं।


नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से जरूर त्यागपत्र दे दिया है लेकिन बिहार से त्यागपत्र नहीं दिया है। बिहार की जनता के लिए और बिहार के लोगों के लिए जो उनके दिल में सपना है उस सपने को साकार करने में नीतीश कुमार का आशीर्वाद और सहयोग पार्टी और सरकार को मिलता रहेगा।


नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि बिहार को उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ काम करने के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। संसदीय व्यवस्था को सीखा, संसदीय प्रणाली को सीखा। जो जानकारी नीतीश कुमार के पास थी उसे भी हमने सीखा। हमलोगों को कई विभागों को चलाने का उन्होंने मौका दिया।


उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में लंबे समय तक काम करने में बहुत अच्छा लगा। अब हम लोगों के साथ वह नहीं होंगे। बिहार की जनता उन्हें बहुत याद करेगी। खुद जब नीतीश कुमार ने यह फैसला ले लिया तो हम सबलोग दुखी थे। जब हमारे नेता ने राजनीतिक फैसला ले लिया तो हमारा कर्तब्य है कि हम उनके फैसले में उनका साथ दें।


वहीं निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की मांग पर श्रवण कुमार ने कहा कि मांग वाजिब है और उठना लाजमी है। लेकिन यह सब चीजें बड़े नेता मिल बैठकर तय करेंगे। विभाग और मंत्रिमंडल को लेकर आज रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बड़े नेता तय करेंगे कि निशांत कुमार को क्या जवाबदेही दी जाएगी।