ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

लालू का जिन्न निकालकर ही मुख्यमंत्री बन पाएंगे तेजस्वी, शिवानंद तिवारी ने सुनाई खरी-खरी.. जनता के बीच रहें तेजस्वी

PATNA : बिहार में सत्ता से दूर रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लगातार राज्य के बाहर रह रहे हैं. तेजस्वी यादव थोड़े दिनों के लिए पटना आते हैं और फिर वापस से राज्य से बाहर

लालू का जिन्न निकालकर ही मुख्यमंत्री बन पाएंगे तेजस्वी, शिवानंद तिवारी ने सुनाई खरी-खरी.. जनता के बीच रहें तेजस्वी
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में सत्ता से दूर रहने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लगातार राज्य के बाहर रह रहे हैं. तेजस्वी यादव थोड़े दिनों के लिए पटना आते हैं और फिर वापस से राज्य से बाहर चले जाते हैं. तेजस्वी यादव के दौरों को लेकर विरोधी आरजेडी पर सवाल खड़े करते रहे हैं, लेकिन इन परिस्थितियों के बीच आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दो टूक सलाह दी है. 

देखिए शिवानंद तिवारी का स्पेशल इंटरव्यू




शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार में आरजेडी के पास सत्ता तब तक वापस नहीं लौट सकती जब तक के लालू यादव के दौर का आज वापस आरजेडी के साथ नहीं आ जाता. साल 2005 में जब लालू यादव की सत्ता गई तब उनके साथ रहने वाला जिन्न मतपेटियों से बाहर हो गया था और अगर एक बार फिर पुराना जिन वापस लौट जाए तो आरजेडी सत्ता में वापसी कर पाएगी. शिवानंद तिवारी वोट बैंक को जिन बता रहे हैं जो लंबे अरसे तक के आरजेडी के साथ जुड़ा रहे हैं. 


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को स्पष्ट सलाह देते हुए शिवानंद तिवारी ने कहा है कि तेजस्वी यादव में विधानसभा चुनाव के दौरान जी तोड़ मेहनत की. उन्होंने चुनाव का एजेंडा भी सेट किया और तेजस्वी के एजेंडे के ऊपर सभी राजनीतिक दलों को आना पड़ा, लेकिन चुनाव में हार के बावजूद जनता के बीच बने रहना होगा. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि अगर आप केवल चुनाव के दौरान ही अपनी सक्रियता जनता के बीच रखते हैं तो इससे कोई बहुत फायदा नहीं होने वाला है. जरूरत इस बात की है कि अगले 5 साल तक बिहार में टक्कर काम किया जाए. जनता के बीच रहा जाए और गरीब गुरबा कमजोर लोगों के पसीने की बदबू की परवाह किए बगैर उनके साथ मिलकर काम किया जाए. सरकार और सिस्टम से लोगों के बीच भारी नाराजगी है लेकिन जरूरत इस बात की है कि लगातार जनता के बीच रहकर अपनी मौजूदगी का अहसास कराया जाए.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें