ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Shivdeep Lande: पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे की सियासी एंट्री, नई पार्टी का कर दिया एलान; विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम

Shivdeep Lande: बिहार के सिंघम से मशहूर पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे की सियासी एंट्री हो गई है। शिवदीप लांडे ने अपनी नई पार्टी का एलान कर दिया है। शिवदीप लांडे अपनी नई पार्टी &ls

Shivdeep Lande
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Shivdeep Lande: बिहार के सिंघम से मशहूर पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप लांडे की सियासी एंट्री हो गई है। शिवदीप लांडे ने अपनी नई पार्टी का एलान कर दिया है। शिवदीप लांडे अपनी नई पार्टी ‘हिंद सेना’ के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाएंगे। उन्होंने एलान किया है कि उनकी पार्टी बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।


दरअसल, अच्छी खासी पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे चुके भारतीय पुलिस सेवा के 2006 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे अब अपनी नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। पुलिस की नौकरी से इस्तीफा देने के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन शिवदीप लांडे राजनीति में उतरने की बात से इनकार करते रहे।


दरअसल, बिहार कैडर के IPS अधिकारी शिवदीप वामनराव लाण्डे ने 19 सितंबर 2024 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से दी थी। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने कोई खास वजह नहीं बताई थी। अपने इस्तीफे में उन्होंने साफ कहा था कि वह आगे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि होगी।


पूर्णिया के IG रहते हुए शिवदीप लांडे ने जब इस्तीफा दिया तो बताया था कि निजी कारणों से वो यह कदम उठा रहे हैं। शिवदीप पांडे के इस्तीफा देने के बावजूद लंबे समय तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया था लेकिन बीते 15 जनवरी को सुपरकॉप आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया था। 


बिहार के सियासी गलियारे में इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि लांडे जल्द ही अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं और आखिरकार वही हुआ। पटना में लांडे ने अपनी नई पार्टी का एलान किया और कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी ‘हिंद सेना’ उम्मीदवार उतारेगी। अब देखना होगा कि पुलिस की नौकरी में अपना लोहा मनवा चुके लांडे सियासत में कितना जलवा दिखा पाते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें