ब्रेकिंग
NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे

शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी को बताया प्रज्ञा ठाकुर के स्कूल का स्टूडेंट, कहा- बाबा साहब और धारा 370 पर ज्ञान दुरुस्त करें

PATNA : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के स्कूल का स्टूडें

शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी को बताया प्रज्ञा ठाकुर के स्कूल का स्टूडेंट, कहा- बाबा साहब और धारा 370 पर ज्ञान दुरुस्त करें
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर जोरदार निशाना साधा है। शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के स्कूल का स्टूडेंट बताते हुए कहा है कि अधूरी जानकारी पर सुशील मोदी आजकल पूरा ज्ञान दे रहे हैं। शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी को सलाह दी है कि वह महाराष्ट्र सरकार की तरफ से बाबासाहेब आंबेडकर के लेखन भाषण सहित अन्य चिट्ठी-पत्री पर आधारित संकलन को पढ़ें। आरजेडी उपाध्यक्ष ने कहा है कि बाबा साहब अंबेडकर धारा 370 के विरोधी नहीं थे। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बाबा साहब जनमत संग्रह के जरिए कश्मीर की समस्या के समाधान के पक्षधर थे। उनका मानना था कि कश्मीर समस्या के कारण भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि हो रही है जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं। शिवानंद तिवारी ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर धारा 370 को लेकर बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर गलतबयानी का आरोप लगाया है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें