ब्रेकिंग
बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तारबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीBihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें....बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहारपटना में 50 लाख की चोरी का खुलासा, गोदाम से सामान उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिवहर में ललन सिंह ने की जंगलराज की चर्चा, कहा-बिहार में पहले चलता था अपहरण उद्योग, CM नीतीश ने स्थापित किया कानून का राज

SHEOHAR: जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने शिवहर में एक दर्जन गांव का भ्रमण किया। ललन सिंह ने कहा कि पूरे भ्रमण के दौरान यह साफ दिख रहा है चुनाव में कही कोई परेशानी नहीं

शिवहर में ललन सिंह ने की जंगलराज की चर्चा, कहा-बिहार में पहले चलता था अपहरण उद्योग, CM नीतीश ने स्थापित किया कानून का राज
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SHEOHAR: जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने शिवहर में एक दर्जन गांव का भ्रमण किया। ललन सिंह ने कहा कि पूरे भ्रमण के दौरान यह साफ दिख रहा है चुनाव में कही कोई परेशानी नहीं है। कही कोई लड़ाई नहीं है। यह अलग बात है कि कुछ लोग तरह तरह का भ्रम पैदा कर रहे हैं। व्यवसायिक वर्ग में सबसे ज्यादा भ्रम फैला रहे हैं।


इस दौरान ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए जंगलराज की चर्चा की। कहा कि लालू और राबड़ी के राज में सबसे ज्यादा प्रभावित व्यवसायिक वर्ग रहा है। लाखों की संख्या में बिहार के व्यवसायी अपना व्यवसाय बंद कर संपत्ति बेचकर दूसरे राज्यों में अपना व्यवसाय करने चले गये। लालू-राबड़ी के राज में पहले हत्या, अपहरण और रंगदारी से लोग परेशान थे। 


उनके गुर्गों के द्वारा अपहरण और रंगदारी मांगी जाती थी। बिहार में अपहरण का उद्योग चलता था। डर के कारण लोग दूसरे प्रदेश में चले गये। सीतामढ़ी के होटल सीतायन में हम ठहरे हुए थे वहां के लोगों ने बताया कि इस होटल के मालिक अपनी संपत्ति बेचकर लालू के राज में अक्रांत होकर गुड़गांव और नोएडा चले गये वहां अपना बिजनेस चला रहे है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब बिहार के सीएम बने तब बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ। आज व्यवसाय बिना डर भय के यहां बिजनेस कर रहे हैं।


 ये लोग नहीं चाहते हैं कि फिर से बिहार में जंगलराज आए। व्यवसाय वर्ग से हाथ जोड़कर विनती करना चाहेंगे कि लालू-राबड़ी के राज में जो व्यवसाय बंद हो गया था वो आज नीतीश जी के राज में भयमुक्त होकर व्यवसाय कर रहे हैं। इसलिए जो भी फैसला लेंगे बहुत सोच समझकर लेंगे। 

समीर कुमार झा की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें