ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

सीएम नीतीश के समर्थन में उतरीं शांभवी चौधरी, महिलाओं पर मुख्यमंत्री के बयान का समझाया मतलब

PATNA: सीएम नीतीश ने बुधवार को विधानसभा में आरजेडी की महिला विधायक को सदन में टोकते हुए महिलाओं पर टिप्पणी कर दी थी। सीएम के बयान के बाद बिहार में सियासी घमासान छिड़ गया है और विपक

सीएम नीतीश के समर्थन में उतरीं शांभवी चौधरी, महिलाओं पर मुख्यमंत्री के बयान का समझाया मतलब
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: सीएम नीतीश ने बुधवार को विधानसभा में आरजेडी की महिला विधायक को सदन में टोकते हुए महिलाओं पर टिप्पणी कर दी थी। सीएम के बयान के बाद बिहार में सियासी घमासान छिड़ गया है और विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश में जुट गई है। इसी बीच शांभवी चौधरी मुख्यमंत्री के समर्थन में उतर गई हैं।


दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सदन में बोल रहे थे, तो विपक्ष के सदस्य हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान आरजेडी विधायक रेखा देवी ने मुख्यमंत्री को टोका, जिसके बाद नीतीश कुमार हत्थे से उखड़ गए थे और कहा था कि चुप रहो तुम कुछ जानती हो? पहले महिला को बोलने दिया जाता था, हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया।


सीएम के बयान को मुद्दा बनाकर आरजेडी और विपक्ष के अन्य दल विधानमंडल के दोनों सदनों में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश के समर्थन में समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी उतर गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का असली मतलब समझाया है।


शांभवी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने यह कहा था कि महिलाएं आज जो सदन में बोल रही हैं, वह अधिकार हमने उन्हें दिया है। महिलाएं जो हाय-हाय कर रही थीं, उसपर वह कह रहे थे कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं, आपको अधिकार तो हमने ही दिया है। शांभवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सशक्त बनाने का काम किया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें