ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सीट शेयरिंग को लेकर बढ़ी बेचैनी, उपेन्द्र कुशवाहा के घर पहुंचे मुकेश सहनी

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का पेंच एनडीए और महागठबंधन दोनों राजनीतिक खेमों के लिए चुनौती बनी हुई है। महागठबंधन में कलह ज्यादा है क्योंकि लगातार संके

सीट शेयरिंग को लेकर बढ़ी बेचैनी, उपेन्द्र कुशवाहा के घर पहुंचे मुकेश सहनी
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का पेंच एनडीए और महागठबंधन दोनों राजनीतिक खेमों के लिए  चुनौती बनी हुई है। महागठबंधन में कलह ज्यादा है क्योंकि लगातार संकेत मिलते रहे हैं कि सीट शेयरिंग पर बात करना तो दूर तेजस्वी अपने सहयोगियों के फोन तक नहीं उठाते। तेजस्वी के रवैये से नाराज होकर जीतन राम मांझी महागठबंधन छोड़ चुके हैं और दूसरे सहयोगी खासकर रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी सीट शेयरिंग में हो रही देरी को लेकर खासे बेचैन हैं।

 उपेन्द्र कुशवाहा ने कल राबड़ी आवास जाकर तेजस्वी यादव से मुलाकात की। दूसरी तरफ आज मुकेश सहनी उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने उनके घर पहुंच गये। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में घंटो मुलाकात हुई हांलाकि इस मुलाकात पर न तो उपेन्द्र कुशवाहा ने कुछ कहा न हीं मुकेश सहनी ने। माना जा रहा है कि चुनाव सर पर है बावजूद इसके सीट शेयरिंग को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी से तेजस्वी यादव के साथ बातचीत आगे बढ़ भी नहीं पा रही है। यहां तक कि महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस के साथ भी आरजेडी का सीटों को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। 

ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी इस बात को लेकर बेचैन हैं कि कहीं आरजेडी की ओर से हालात ऐसे न पैदा कर दिये जांए कि उनके पास बाहर जाने के सिवा कोई विकल्प हीं न बचे ऐसे में दोनों नेता दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं अंदरखाने से ऐसी खबर आ रही है। उपेन्द्र कुशवाहा कई बार दिल्ली जा चुके हैं लेकिन कांग्रेस के साथ भी उनकी बात नहीं बन पायी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें