ब्रेकिंग
जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

महाराजगंज के कांग्रेस प्रत्याशी ने मशरक में किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन : कहा- भाजपा ने विनाश किया, हम विकास करेंगे

CHAPRA : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के मशरख में आज इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार आकाश प्रसाद सिंह ने पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर

महाराजगंज के कांग्रेस प्रत्याशी ने मशरक में किया पार्टी कार्यालय का उद्घाटन : कहा- भाजपा ने विनाश किया, हम विकास करेंगे
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAPRA : महाराजगंज संसदीय क्षेत्र के मशरख में आज इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार आकाश प्रसाद सिंह ने पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपा और स्थानीय सांसद पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा ने विनाश किया है, हम विकास करेंगे। इसलिए कांग्रेस को वोट दीजिए। 


इससे पहले आकाश सिंह ने रोड शो भी किया। इस दौरान महाराजगंज की बदहाली की चर्चा की और विकास का संकल्प लिया। कहा कि मैं महाराजगंज की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि यहां विकास करूंगा और जिसको जब मेरी भी जरूरत होगी, एक फोन पर मैं हाजिर रहूंगा। 


आकाश सिंह ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर भी चर्चा की और कहा कि कांग्रेस देश के विकास के लिए दस न्याय क्रमशः हिस्सेदारी न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, संविधान न्याय, आर्थिक न्याय, राज्य न्याय, रक्षा न्याय और पर्यावरण न्याय लेकर आई है। जो देश को मजबूत और विकसित करेगा। 


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन देश के सभी लोगों की समस्याओं, विकास, आकांक्षाओं, आशाओं और उम्मीद के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का यह लोकसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। इस बार एक दलीय तानाशाह पर लोकतंत्र, भय पर स्वतंत्रता, कुछ लोगों की समृद्धि पर सबों के लिए आर्थिक विकास और अन्य मुद्दों पर न्याय को चुनने का अवसर है। 


इसलिए हम महाराजगंज की जनता से अपील करते हैं कि आप सभी इस बार जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर समझदारी से चुनाव के इस महापर्व में शामिल हों और एक लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना में अपना योगदान दें। जो भारत और महाराजगंज के लोगों के लिए काम करेगी। इस अवसर पर काँग्रेस नेता आशुतोष शर्मा, काँग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सेराज अहमद एवं महागठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें