ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह के लिए मांगा वोट : बोले- देश और संविधान बचाने की लड़ाई में हाथ का साथ दें

CHHAPRA : महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के लहलादपुर और कोपा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शनिवार को इंडिया गठबंधन के कां

इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह के लिए मांगा वोट : बोले- देश और संविधान बचाने की लड़ाई में हाथ का साथ दें
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHHAPRA :  महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के लहलादपुर और कोपा में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शनिवार को इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के पक्ष में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव विशेष है, क्योंकि अब खतरा देश और हमारे संविधान पर है। 


उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो धाराओं के बीच का चुनाव है। एक तरफ भाजपा के लोग बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहते हैं, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी औरा लालू प्रसाद यादव संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा की सरकार देश और संविधान विरोधी है। इसलिए मैं महाराजगंज की जनता से आग्रह करूंगा कि आप अपना एक-एक वोट कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह के पक्ष में देकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करिए और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में सहयोग करिए। 


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश में सत्ता पर अहंकारी लोगों का कब्जा है, जो विपक्ष को खत्म कर देश में राजशाही लाना चाहते हैं। ऐसे लोगों ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता संविधान के विरुद्ध जाकर खत्म करने की कोशिश की। इसके बाद हमलोगों ने लड़ाई लड़ी। सोचते हैं कि राहुल गांधी डर जाएंगे तो वह गलत सोचते हैं। ना तो राहुल गांधी डरने वाले हैं ना तो लालू प्रसाद यादव डरने वाले हैं, ना तो अखिलेश प्रसाद सिंह डरने वाले हैं और ना ही इंडिया गठबंधन का कोई सदस्य डरने वाला है। जब हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो यह अहंकारी लोगों से क्या डरेंगे। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का निर्माण किया और आज एक बार फिर वह समय आ गया है जब देश को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की जरुरत है। कांग्रेस ने देश को फिर से मजबूत बनाने के लिए पांच न्याय को लेकर आई है जिस पर राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हस्ताक्षर भी है। कांग्रेस ने युवा न्याय के तहत 30 लाख युवाओं को नौकरी, नारी न्याय के तहत गरीब परिवार कि महिला को एक लाख रुपया और किसान न्याय के तहत एम एस पी की गारंटी दी जाएगी और श्रमिक न्याय के तहत 400 रुपया प्रतिदिन मानरेगा की मजादूरी दी जाएगी। यह कांग्रेस की गारंटी है इसलिए हम आप सबों से अपील करते हैं कि 25 मई को आप सभी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ छाप पर भारी संख्या में मतदान कर सत्ता में बैठे अहंकारी लोगों को सत्ता से बेदखल करें।


रैली को बच्चा प्रसाद यादव, सत्येंद्र तिवारी, मोहम्मद आजाद, विमल तिवारी, सबा साहब, अजय कुमारी चौधरी, रूचि मिश्रा ने संबोधित किया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें