ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

‘सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई.. जिसे लेकर पूरे देश में उबाल’ संसद की सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी

DELHI: संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पूरे देश की सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष जहां इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर हमलावर हो गया है

‘सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी और महंगाई.. जिसे लेकर पूरे देश में उबाल’ संसद की सुरक्षा में चूक पर बोले राहुल गांधी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पूरे देश की सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष जहां इसे मुद्दा बनाकर सरकार पर हमलावर हो गया है तो वहीं सत्ताधारी बीजेपी और उसके सहयोगी सरकार के बचाव में उतर गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसके पीछे की असली वजह बताई है।


राहुल गांधी ने कहा है कि संसद की सुरक्षा में चूक हुई है, वो तो है ही लेकिन सुरक्षा में चूक क्यों हुई सबसे बड़ा सवाल है। आज देश में जो सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है, जिसको लेकर पूरे देश में उबाल है। नरेंद्र मोदी की सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। संसद की सुरक्षा में चूक जरूर हुई लेकिन इसके पीछे का असली कारण बेरोजगारी और महंगाई है।


बता दें कि बीते 13 दिसंबर को संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो संदिग्ध कूद गए और सांसदों के बीच पहुंचकर पीले रंग का धुआं फैला दिया। इसके बाद सदन के भीतर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कुछ सांसदों ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस ने संसद भवन के बाहर से दो लोगों को पीला धुआं फैलाते हुए दबाचा। इस कांड को अंजाम देने वाले सभी 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें