ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

संसद का मानसून सत्र: मणिपुर मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, AAP सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

DELHI: मणिपुर मामले को लेकर सोमवार को विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा मचाया। राज्यसभा में हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए

संसद का मानसून सत्र: मणिपुर मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा, AAP सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: मणिपुर मामले को लेकर सोमवार को विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा मचाया। राज्यसभा में हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया। सदन के नेता पीयूष गोयल ने संजय सिंह को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा था जिसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया। सभापति धनखड़ आप सांसद को बार बार चेतावनी दे रहे थे लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे।


दरअसल, मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के मुद्दे पर संसद के दोनों ही सदनों में विपक्षी दल सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष के तमाम दल पीएम मोदी से इस मामले पर सदन में जवाब मांग रहे हैं और लगातार हंगामा कर रहे हैं। सोमवार को जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। इस दौरान आप सांसद संजय सिंह मणिपुर मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांग रहे थे।


सभापति के बार बार मना करने के बावजूद जब आप सांसद संजय सिंह नहीं मानें तो सदन के नेता पीयूष गोयल ने संजय सिंह को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा, जीसे सदन ने स्वीकार कर लिया और सभापति ने संजय सिंह को बाकी बचे सत्र से निलंबित करते हुए सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें