Hindi News / politics / गुरु के दरबार में मुख्यमंत्री: सीएम सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में...

गुरु के दरबार में मुख्यमंत्री: सीएम सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, बिहार की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर बिहार की समृद्धि की कामना की और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 16, 2026, 5:30:41 PM

Bihar Politics

- फ़ोटो Reporter

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने तख्त श्री हरिमंदिर जी में मत्था टेककर राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी से प्रेरणा लेने की बात कही और बिहार के विकास के लिए संकल्प दोहराया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का आशीर्वाद बिहार के लोगों पर बना रहे और राज्य के साथ-साथ देश भी प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़े। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने इस मौके पर उनका सिरोपा देकर स्वागत किया और गुरुद्वारे के इतिहास व महत्व की जानकारी दी।


सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने बिहार को समृद्ध और लोगों को खुशहाल बनाने का संकल्प दोहराया।


गुरुवार को ही मुख्यमंत्री जेपी आवास भी पहुंचे, जहां उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यहां उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पत्नी प्रभावती देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह परंपरा पहले भी कई बड़े नेताओं द्वारा निभाई जाती रही है।