Hindi News / politics / सम्राट चौधरी पहुंचे लोकभवन, थोड़ी ही देर में बिहार के मुख्यमंत्री पद की...

सम्राट चौधरी पहुंचे लोकभवन, थोड़ी ही देर में बिहार के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

Samrat Chaudhari: सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंच चुके हैं और जल्द ही बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. वे राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बनेंगे.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 15, 2026, 10:37:13 AM

Samrat Chaudhari

सम्राट चौधरी का शपथ ग्रहण - फ़ोटो Reporter

Samrat Chaudhari: बिहार की राजनीति में आज से एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी थोड़ी ही देर बाद शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोहा का आयोजन लोकभवन में किया गया है। सम्राट चौधरी शपथ लेने के लिए लोकभवन पहुंच चुके हैं और थोड़ी ही देर बाद बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।


लोकभवन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान के अलावे एनडीए के सहयोगी दलों के सभी बड़े नेता पहुंचे हैं। 


धीरे धीरे मेहमानों का शपथ ग्रहण समारोह में आने का सिलसिला तेज हो गया है। सम्राट चौधरी 10.50 बजे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ जेडीयू कोटे के दो डिप्टी सीएम भी शपथ ले सकते हैं। जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी और विजेन्द्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।