Hindi News / politics / मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन, बताया बिहार में चलेगा...

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला रिएक्शन, बताया बिहार में चलेगा कौन सा मॉडल

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अब नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल के तहत विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 15, 2026, 1:46:14 PM

Samrat Chaudhary

बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल - फ़ोटो Reporter

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्य के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए और अपनी बातों को रखा। उन्होंने बिहार के लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस रास्ते पर इससे पहले की सरकार चल रही थी ठीक उसी पैटर्न पर नई सरकार भी काम करेगी।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की समृद्धि के लिए आज मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया हूं। आज से ही बिहार के लिए काम शुरू कर दिया है। पूरी तरह से निश्चिंत रहिए बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला है।


शपथ ग्रहण के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, मैं सम्राट चौधरी ईश्वर की #शपथ लेता हूँ कि...लोकभवन में आज बिहार के #मुख्यमंत्री पद का #शपथग्रहण किया। बिहार की देवतुल्य जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए, विकास और समृद्धि की दिशा में हर कदम समर्पित होगा।


इस नवीन जिम्मेदारी के लिए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं हमारे माननीय नेता श्री नीतीश कुमार जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं समस्त एनडीए नेतृत्व का धन्यवाद-आभार करता हूँ एवं सभी के मार्गदर्शन में सशक्त बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित हूँ।


इससे पहले नीतीश कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने लिखा, आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी आपके नेतृत्व में बिहार को विकास, सुशासन और स्थिरता की मजबूत नींव मिली है। आपके मार्गदर्शन पर चलते हुए हम इस विरासत को और आगे बढ़ाएंगे।


आपकी आत्मीय शुभकामनाओं और विश्वास के लिए हृदय से आभार। यह दायित्व हम सभी के सामूहिक संकल्प और एनडीए के परिश्रम का परिणाम है। आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से बिहार को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करूंगा। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।