Hindi News / politics / सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, बिहार के नए CM के...

सम्राट चौधरी बने BJP विधायक दल के नेता, बिहार के नए CM के तौर पर कल लेंगे शपथ

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। पार्टी और सहयोगी दलों की सहमति के बाद उनके बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 14, 2026, 3:49:01 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, बीजेपी विधायक दल का नेता सम्राट चौधरी को चुन लिया गया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पूर्व लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले उन्होंने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट की बैठक की।    


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें इस बात पर सहमति हुई कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे। पार्टी और सहयोगी दलों के बीच सहमति बन गई। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। आज नीतीश युग का अंत और सम्राट युग की शुरुआत हो गयी। सम्राट चौधरी के नाम पर अंतिम मुहर लग चुकी है, कुछ देर बाद इसका आधिकारिक ऐलान भी हो जाएगा। 


शाम 4 बजे बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी जिसमें गठबंधन के पांच दलों के विधायक सीएम के नाम का चयन करेंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद चयनित नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। अगले दिन बुधवार को सुबह 11 बजे लोक भवन में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पांचों घटक दल के मंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से भी एनडीए के कई बड़े नेता आ सकते हैं। इसकी तैयारी लोकभवन में जोरशोर से चल रही है।