ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

समस्तीपुर लोस सीट से होगा लोजपा रामविलास का कैंडिडेट, बोले चिराग..प्रिंस राज नहीं होंगे उम्मीदवार

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में सांसद चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन पर एक बार फिर से हमला बोला है। कहा है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव आते-आते बिखर जाएगा। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव

समस्तीपुर लोस सीट से होगा लोजपा रामविलास का कैंडिडेट, बोले चिराग..प्रिंस राज नहीं होंगे उम्मीदवार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में सांसद चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन पर एक बार फिर से हमला बोला है। कहा है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव आते-आते बिखर जाएगा। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में ही यह बिखराव नजर आ रहा है। कांग्रेस-सपा और आप की स्थति अभी से ही नजर आ रही है। 


चिराग पासवान रविवार को समस्तीपुर में रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बातें कही। यह भी कहा कि समस्तीपुर के सांसद उनके छोटे भाई प्रिंस राज ने खुद रास्ता अलग कर लिया है। व्यक्तिगत रिश्ते व चुनाव में दल के रिश्ते अलग होते हैं। समस्तीपुर लोजपा की सीट रही है। चिराग ने कहा कि वर्तमान सांसद प्रिंस राज एनडीए के उम्मीदवार नहीं होंगे। लोजपा के उम्मीदवार का फैसला संसदीय दल समय आने पर तय करेगा


रामविलास पासवान स्मृति मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा नीतीश ने चिराग को समाप्त करने के लिए सब हथकंडा अपनाया जबकि मेरे पास आय से अधिक कोई संपत्ति नहीं है ना ही मुझ पर पर कोर्ट में कोई मामला है। उन्होंने पार्टी को तोड़वाकर मुझे कमजोर करने का प्रयास किया लेकिन मैं टूटने वाला नही हूं। बिहार को उन्होंने जान-बूझकर पिछड़ा बनाकर रखा है। उन्होंने भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया है। उनकी गलत नीतियों के कारण आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का खाता तक नहीं खुल पाएगा। 


इस कार्यक्रम को पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने भी संबोधित किया कहा कि सभी वर्ग के लोगों ने चिराग पासवान को नेता के रूप में स्वीकारा है। आने वाला दिन चिराग का होगा। उनके पास बिहार के विकास का विजन है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें