ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

शहाबुद्दीन की मौत को RJD विधायक ने हत्या बताया, जेल प्रशासन पर भी कई सवाल उठाए

DESK: कोरोना से संक्रमित आरजेडी नेता मो. शराबुद्दीन की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी थी। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत को अब राजद विधायक हत्या बता रहे हैं। समस्तीपुर के न

शहाबुद्दीन की मौत को RJD विधायक ने हत्या बताया, जेल प्रशासन पर भी कई सवाल उठाए
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कोरोना से संक्रमित आरजेडी नेता मो. शराबुद्दीन की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी थी। पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की मौत को अब राजद विधायक हत्या बता रहे हैं। समस्तीपुर के नगर विधायक और आरजेडी के वरिष्ठ नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने इसे हत्या बताया है और इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल प्रशासन को दोषी बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है।


समस्तीपुर के नगर विधायक और आरजेडी के वरिष्ठ नेता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि एक साजिश के तहत मोहम्मद शहाबुद्दीन की हत्या की गयी है। जेल प्रशासन को लेकर भी विधायक शाहीन ने कई सवाल भी उठाए।


उन्होंने कहा कि जब मोहम्मद शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में अलग वार्ड में थे तब वहां कोरोना कैसे पहुंचा। जब वे कोरोना संक्रमित हो गये तब उनका इलाज बेहतर हॉस्पिटल में क्यों नहीं कराया गया। अच्छे अस्पताल की जगह शहाबुद्दीन को दीनदयाल अस्पताल में ही क्यों भर्ती कराया गया। एम्स या किसी बड़े हॉस्पिटल में इलाज क्यों नहीं कराया गया। जबकि हाईकोर्ट ने बेहतर इलाज करवाने को कहा था। ऐसा लगता है इसके पीछे कोई साजिश रजी गयी है।


 सीवान के पूर्व सांसद और आरजेडी के बाहुबली नेता की कोरोना से मौत की बात कही जा रही है लेकिन यह मौत नहीं बल्कि उनकी हत्या की गयी है। विधायक ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें