ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सांसदी जाने के बाद बंगला भी गया: मां सोनिया गांधी के यहां शिफ्ट हुए राहुल, खाली किया सरकारी घर

DELHI: आपराधिक मानहानी के मामले में दो साल की सजा होने के बाद संसद सदस्यता जाने के बाद आज राहुल गांधी का सरकारी बंगला भी हाथ से निकल गया। राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से सांसद चु

सांसदी जाने के बाद बंगला भी गया: मां सोनिया गांधी के यहां शिफ्ट हुए राहुल, खाली किया सरकारी घर
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: आपराधिक मानहानी के मामले में दो साल की सजा होने के बाद संसद सदस्यता जाने के बाद आज राहुल गांधी का सरकारी बंगला भी हाथ से निकल गया। राहुल गांधी केरल के वायनाड सीट से सांसद चुने गए थे। सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को सरकारी बंगला खारी करने का नोटिस मिला था। राहुल को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना था लेकिन उससे पहले ही उन्होंने 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास को खाली कर दिया है।


दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी लोग चोर क्यों होते हैं। राहुल के इस बयान पर गुजरात के बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानी का मुकदमा दर्ज कराया था। सूरत की कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को दोषी करार दिया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई हालांकि तत्काल उन्हें बेल भी मिल गई थी। 


दो साल की सजा होने के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को अयोग्य घोषित करते हुए उनकी संसद सदस्यता को खत्म कर दी। इसके बाद उन्हें सरकारी बंगला खारी करने का नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को पूरी तरह से बंगला खाली करने के बाद शुक्रवार की शाम राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के आवास में शिफ्ट हो गए। कई ट्रकों में उनका सामान सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचा दिया गया। बता दें कि राहुल गांधी ने इस सजा को सूरत की ही सेशंस कोर्ट में चुनौती दी है, जिस पर 20 अप्रैल को अगली सुनवाई होनी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें