ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Politics: 'शोले के वीरू' से भी बड़े ड्रामेबाज़ हैं अपने 'डंकापति', रोहिणी का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा तंज

Bihar Politics: देश में भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को अपने अपने राज्य में मॉक ड्रील करने का निर्देश दिया है. अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है.

Bihar Politics
रोहिणी आचार्य का हमला
© social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: देश में संभावित युद्ध को ध्यान में रखकर भारत सरकार ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को जरुरी निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों में 7 अप्रैल को मॉक ड्रील करने का निर्देश दिया है और युद्ध के समय कैसे खुद का बचाव किया जाए, इसके लिए छात्रों और नागरिकों को ट्रेनिंग देने को कहा है। 


केंद्र सरकार के निर्देश पर अब सियासत शुरू हो गई है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसको लेकर पीएम मोदी पर तीखा तंज किया है। रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “शोले के वीरू' से भी बड़े ड्रामेबाज़ हैं अपने 'डंकापति' ... ड्रामे करने - करवाने से ज्यादा की उम्मीद डंकापति जी से मत रखिए , निराशा ही हाथ लगेगी”।


रोहिणी ने आगे लिखा, “महामारी के दौरान लाखों लोग मर रहे थे , मगर डंकापति जी ने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, लोगों की जान बचाने के लिए उपाय - इंतजामात करने की बजाए लोगों से थाली - बर्तन पिटवा दिया, दीवाली मनवा दी , उड़नखटोले से फूलों की बारिश करवा दी .. अब जब पहलगाम हमले के 13 दिन बीतने को हैं , तो आतंकियों और आतंकियों को संरक्षण देने वालों पर सीधी कार्रवाई करने से बचते हुए पूरे देश में सायरन बजवा कर खौफ - भय का माहौल कायम करने जा रहे हैं”।


अंत में रोहिणी आचार्य लिखती हैं, “आतंकवाद पर सीधा प्रहार करने , उसे जड़ से ख़त्म करने का वक्त है .. डंकापति जी .. पूरा देश पहलगाम हमले के गुनाहगारों को ख़त्म होते देखने की प्रतीक्षा में बैठा है और खात्मे के पश्चात् फ़तेह का बिगुल बजते सुनना चाहता है , बिना किसी कार्रवाई के बजने वाले सायरन सुनने से क्या सधने वाला है”

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें