Hindi News / politics / ‘मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घुमंतू ही मिला’, भारतीय जनता पार्टी...

‘मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घुमंतू ही मिला’, भारतीय जनता पार्टी पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

Bihar Politics: सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पार्टी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 14, 2026, 4:37:36 PM

Bihar Politics

रोहिणी का बड़ा हमला - फ़ोटो Google

Bihar Politics: एनडीए ने सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुन लिया है। सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। बिहार में चल रहे सियासी उलटफेर के बीच विपक्ष हमलावर है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर तीखा तंज किया है और कहा है कि आखिरकार मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घूमंतु ही मिला।


रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को एक घूमंतु ही मिला !!अपनी स्थापना के ४६ वर्ष बीत जाने के बाद भी बिहार में बीजेपी के पास लीडरशिप का ऐसा टोंटा व् सूखा है कि बीजेपी न तो कभी अपने दम पर सरकार बना सकी , ना ही कभी किसी विधानसभा चुनाव में अपना कोई मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित - प्रस्तुत कर सकी और ना ही व्यापक जनस्वीकार्यता व् पहचान वाला एक नेता तैयार कर सकी .. 


बिहार में बीजेपी की राजनीतिक कंगाली का आलम तो कुछ ऐसा है कि अब जब वर्षों की मशक्कत के बाद बीजेपी नीतीश कुमार जी को साजिश - प्रपंच के सहारे मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाने में कामयाब हुई , तब भी बीजेपी किसी ऐसे को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है , जो मूलतः न तो नागपुरिया नर्सरी से है और ना ही बिहार बीजेपी की बंजर बगिया से..


घाट - घाट घूम कर आए एक घूमंतु को मुख्यमंत्री बनाने की मजबूरी से ही साफ़ है कि अंदर से बीजेपी का खेमा बिहार में पूरी तरह से खोखला - खाली और खानाबदोशों के भरोसे है .. बीजेपी की मजबूरी का आलम तो कुछ ऐसा है कि उसे एक ऐसे शख्स को मुख्यमंत्री चुनना पड़ा , जिसके पिता ने तो मोदी जी को ही जिन्दा जमीन में गाड़ देने की बात की थी और जिसने खुद नीतीश कुमार जी को राजनीतिक तौर पर मिटटी में मिला देने की बात सार्वजनिक मंच से कही थी , कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी धमकी - गीदह भभकी से डर गए बीजेपी , नीतीश कुमार जी के साथ - साथ एनडीए वाले..!!बिना प्रतिज्ञा पूरी किए मुरेठा खोलने , फर्जी डिग्री, फर्जी जन्म - प्रमाणपत्र वाला मुख्यमंत्री मुबारक हो बीजेपी वालों...”.