ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

RLSP ने कोरोना संकट से निपटने में बिहार सरकार को बताया विफल, 27 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना

PATNA : कोरोना से निपटने में बिहार सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए आरएलएसपी ने 27 मई को सरकार के खिलाफ धरना देने का मन बनाया है।रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सरकार के खिलाफ धरना पर

RLSP ने कोरोना संकट से निपटने में बिहार सरकार को बताया विफल, 27 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना से निपटने में बिहार सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए आरएलएसपी ने 27 मई को सरकार के खिलाफ धरना देने का मन बनाया है।रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सरकार के खिलाफ धरना पर बैठेंगे वहीं पार्टी नेता बिहार के तमाम जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे। 


रालोसपा के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने बताया कि रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पिछले एक सप्ताह से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय तथा प्रान्तीय नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होनें बताया कि पार्टी ने फैसला लिया है कि 27 मई को  राज्य के तमाम जिला मुख्यालओं पर सांकेतिक धरना कार्यक्रम का आयोजन होगा। धरना के बाद अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा जाएगा।


अभिषेक झा ने कहा कि बैठक में राज्य के गरीबों व मजदूरों की स्थिति और भविष्य में उनके रोजगार पर उत्पन्न संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।साथ ही प्रदेश में चलाये जा रहे कवरेंटीन सेंटर की बदइंतजामी में सुधार के लिए भी एक प्रस्ताव पारित कर सरकार के समक्ष सुझाव रखने का निर्णय लिया गया है।बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व में रालोसपा द्वारा बिहार सरकार को दिए गए सुझावों के साथ कुछ नए सुझावों को जोड़ते हुए उनके तत्काल कार्यान्वयन हेतु मुख्यमंत्री के ध्यान को आकृष्ट करने के उद्देश्य से  पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।इसी आंदोलन के क्रम में कोरोना संकट से निपटने में विफल बिहार सरकार के खिलाफ धरना सांकेतिक धरना का कार्यक्रम होगा। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें