ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

आरजेडी नेता का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, RLJP बोली- देश के प्रति नफरत पैदा कर रहे सिद्दीकी

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर तीखी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सिद्दीकी

आरजेडी नेता का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, RLJP बोली- देश के प्रति नफरत पैदा कर रहे सिद्दीकी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर तीखी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सिद्दीकी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद ही आपत्तिजनक है। शिक्षित बेटे-बेटियों को देश के हालात खराब होने की बात कहकर सिद्धकी मुसलमानों के दिल में डर, खौफ औक देश के प्रति नफरत पैदा कर रहे हैं। सिद्दीकी के बयान से अलगाववादी ताकतों को सह मिलेगा।


उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में अल्पसंख्यक खासकर मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित भारत को मानते हैं। सिद्दीकी का बयान राष्ट्रीयता के विचार को खंडित करने वाला है। श्रवण अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर समस्या का समाधान हुआ है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से लेकर देश के अन्य हिस्सों में सक्रिय आतंकवादी और अलगाववादी संगठनों का खात्मा हुआ है। अब देश में आतंकवादी और अलगाववादी संगठनों को भय और डर लगता है।


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि सेना और सुरक्षाबलों ने पूरी तरह से आतंकवाद और अलगाववादी शक्तियों का खात्मा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार में राज्यवासियों के बीच डर एवं खौफ का माहौल व्याप्त है। राज्य के लोग दहशत के वातावरण में जीवन जीने को विवश हैं। उन्होंने अब्दुल बारी सिद्धकी सहित महागठबंधन के सभी नेताओं को कहा कि वे अपनी सरकार पर यह दबाव बनाएं कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार और राज्य में दहशत का माहौल कैसे खत्म हो और राज्य के लोग अमन चैन की जिंदगी जी सकें।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें