ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनीमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीलखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभारपूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसलाबिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी

RJD ने पटना में बुलाई बड़ी बैठक, लालू की बेटी मीसा भारती को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

PATNA: आऱजेडी सुप्रीमों लालू यादव के तरफ से पार्टी की संगठनात्मक बैठक 20 और 21 जून को पटना में बुलाई गई है। इस बैठक में संसदीय दल के नेता पर भी विचार होगा। इस बैठक की जानकारी पार्ट

RJD ने पटना में बुलाई बड़ी बैठक, लालू की बेटी मीसा भारती को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: आऱजेडी सुप्रीमों लालू यादव के तरफ से पार्टी की संगठनात्मक बैठक 20 और 21 जून को पटना में बुलाई गई है। इस बैठक में संसदीय दल के नेता पर भी विचार होगा। इस बैठक की जानकारी पार्टी की ओर से तमाम पदाधिकारियों को भेज दी गई है।


इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, चुनाव प्रभारी के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में संसदीय दल के नेता पर भी मंथन होगा। चर्चा है कि पार्टी पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीतने वाली मीसा भारती को संसदीय दल का नेता मनोनीत किया जा सकता है। 


मीसा भारती को संसदीय दल का नेता चुने जाने की वजह है कि मीसा भारती के पास दो बार राज्यसभा सांसद रहने का तजुर्बा है। ऐसे में उनके नाम पर मुहर लग सकती है। बहरहाल, अंतिम निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को ही करना है। संगठनात्मक बैठक में पार्टी के विस्तार, सदस्यता अभियान के साथ ही अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हो सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें