ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र

Bihar Budget Session 2026: आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए विशेष राज्य का दर्जा, विधायकों की खरीद-फरोख्त और चुनाव खर्च को लेकर बड़ा बयान दिया।

Bihar Budget Session 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2026: राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लोग यहां शादी करके छोड़ देते हैं और विधानसभा में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। वहीं तेजस्वी यादव के लड़खड़ाकर बोलने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसमें जांच की क्या ज़रूरत है, सरकार तो उन्हीं की थी, उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी।


विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के पास प्रतिनिधिमंडल भेजने के सुझाव पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह बिल्कुल सही बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार खुद ही पीछे हट रहे हैं। बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं। 


उन्होंने यह भी कहा कि पटना विश्वविद्यालय को अब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं मिल सका है। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि यह चाचा-भतीजा के बीच का मामला है, इसमें दूसरों को नहीं पड़ना चाहिए।


उन्होंने आगे आरोप लगाया कि चुनाव में करोड़ों रुपये खर्च किए गए और इसी कारण उन्हें चुनाव में हराया गया। यह सच्चाई बिहार की जनता भी अच्छी तरह जानती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें