ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

NDA टूटने तक राज नहीं खोलना चाहते रघुवंश, मांझी ने भी नीतीश को ऑफर दोहराया

PATNA : बिहार में सियासी रस्साकशी जारी है। एनडीए में शामिल बीजेपी और जेडीयू के रिश्तो पर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को बड़ा बयान दिया था। रघुवंश प्रसाद

NDA टूटने तक राज नहीं खोलना चाहते रघुवंश, मांझी ने भी नीतीश को ऑफर दोहराया
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : बिहार में सियासी रस्साकशी जारी है। एनडीए में शामिल बीजेपी और जेडीयू के रिश्तो पर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को बड़ा बयान दिया था। रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर जल्द ही महागठबंधन में वापसी करने वाले हैं। हालांकि उनके इस बयान के शनिवार की शाम उन्हें रावड़ी आवास पर बुलाया गया लेकिन रघुवंश बाबू ने एक बार फिर से अपने पुराने स्टैंड को दोहराया है। रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि वह अभी अपनी बात पर कायम हैं हालांकि वह खुलकर बहुत कुछ नहीं बताना चाहते। रघुवंश सिंह ने कहा है कि एनडीए टूटने वाला है इस राज्य से अगर पर्दा उठ गया तो सारा खेल बिगड़ जाएगा। उधर रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ साथ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार अगर महागठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाना चाहिए। मांझी ने महागठबंधन में वापसी के लिए नीतीश कुमार को एक बार फिर से ऑफर दे डाला है। रघुवंश और मांझी के बयानों पर जेडीयू चुप्पी साधे है जबकि बीजेपी नेताओं की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें