ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

RJD को क्यों निकालना पड़ा अपना मुखपत्र, जानिए तेजस्वी के फैसले की वजह

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने अब शिवसेना की तर्ज पर अपना मुखपत्र लॉन्च कर दिया है. तेजस्वी यादव ने आरजेडी की तरफ से निकलने वाले मुखपत्र राजद समाचार को लॉन्च किया है. समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की

RJD को क्यों निकालना पड़ा अपना मुखपत्र, जानिए तेजस्वी के फैसले की वजह
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने अब शिवसेना की तर्ज पर अपना मुखपत्र लॉन्च कर दिया है. तेजस्वी यादव ने आरजेडी की तरफ से निकलने वाले मुखपत्र राजद समाचार को लॉन्च किया है. समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की जयंती के मौके पर इसकी लॉन्चिंग की गई है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरजेडी को अपना मुखपत्र लांच करने की आवश्यकता क्यों पड़ी.

आरजेडी सूत्रों के मुताबिक इस मुखपत्र को लांच करने के पीछे तेजस्वी यादव का मकसद नेतृत्व और संगठन से जुड़ी बातों को अपने समर्थकों तक पहुंचाना है. पार्टी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय है. बिहार में उसकी ताकत सबसे ज्यादा नजर आती है, लेकिन इसके बावजूद एक मुखपत्र की आवश्यकता इसलिए पड़ रही थी क्योंकि मीडिया पर लगातार सत्ता पक्ष से प्रभावित होने आशंका है. तेजस्वी यादव खुद आरोप लगाते रहे हैं कि नीतीश सरकार मीडिया पर नियंत्रण चलाती है विज्ञापन और अन्य तरीकों से मीडिया मैनेजमेंट में नीतीश सरकार लगी रहती है और ऐसे में जो सही तथ्य है वह लोगों तक नहीं पहुंच पाता राजद समाचार के जरिए अब उन्हीं तथ्यों को आम लोगों के साथ-साथ समर्थकों के बीच पहुंचाने की तैयारी है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ,श्याम रजक जैसे नेताओं की मौजूदगी में इसकी लॉन्चिंग की . इस मुखपत्र की कीमत 10 रुपये रखी गई है. इस कीमत पर वह सभी के लिए उपलब्ध रहेगी. वह पत्र के पहले अंक में समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया और रविंद्र नाथ टैगोर  को जगह दी गई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें