ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

RCP और पारस के आवास पर जश्न का माहौल, खूब बंट रहे लड्डू और मिठाइयां

DELHI : मोदी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे होने वाला है. बिहार से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी से बगावत करने वाले पशुपति पारस का मंत्री बनना लगभग

RCP और पारस के आवास पर जश्न का माहौल, खूब बंट रहे लड्डू और मिठाइयां
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : मोदी कैबिनेट का विस्तार आज शाम 6 बजे होने वाला है. बिहार से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और लोक जनशक्ति पार्टी से बगावत करने वाले पशुपति पारस का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. थोड़ी देर पहले ही आरसीपी और पारस प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर पीएम आवास से वापस लौटे हैं. इधर, दोनों नेताओं के दिल्ली स्थित आवास पर मिठाइयां बंटनी भी शुरू हो गई हैं. आरसीपी और पारस के समर्थकों ने अभी से ही एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई देनी शुरू कर दी है. 


बता दें कि आज शाम होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में बिहार से दो नए चेहरे केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होंगे. जेडीयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह और एलजेपी से बगावत करने वाले पशुपति कुमार पारस आज शाम मंत्री पद की शपथ लेंगे. इन दोनों नामों की पुष्टि हो गई है. फिलहाल आरसीपी सिंह और पशुपति पारस प्रधानमंत्री से मुलाकात कर पीएम आवास से लौट चुके हैं. प्रधानमंत्री आवास पर उन्हीं लोगों को बुलाया गया है जिन्हें आज शाम मंत्री पद की शपथ लेनी है. 


इसके साथ ही बाकी के दावेदारों का पत्ता साफ हो गया है. बीजेपी से सुशील कुमार मोदी, जेडीयू से लोकसभा सांसद ललन सिंह समेत अन्य दावेदारों को निराशा हाथ लगी है. जेडीयू से जिन अन्य नामों की चर्चा थी उनमें चंदेश्वर चंद्रवंशी, रामनाथ ठाकुर और संतोष कुशवाहा का नाम चल रहा था. लेकिन अब यह साफ हो गया है कि केवल आरसीपी सिंह और पशुपति पारस ही बिहार से मंत्री बनने जा रहे हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें