ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

घोटालों की फाइलों में लगाई गई आग, सरकार को डर था की नई सरकार आएगी तो लेगी हिसाब

PATNA: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पटना के सचिवालय में लगी आग पर सवाल उठाया है. सुरजेवाला ने कहा कि यह आग लगी नहीं लगाई गई है. इसमें घोटालों की सारी फाइलें जलायी गई है. क

घोटालों की फाइलों में लगाई गई आग, सरकार को डर था की नई सरकार आएगी तो लेगी हिसाब
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पटना के सचिवालय में लगी आग पर सवाल उठाया है. सुरजेवाला ने कहा कि यह आग लगी नहीं लगाई गई है. इसमें घोटालों की सारी फाइलें जलायी गई है. क्योंकि उनको डर है कि नई सरकार आएगी तो हिसाब लेगी. 

सुरजेवाला ने कहा कि नीतीश सरकार को जाने का अहसास हो गया है. यही कारण है कि ग्रामीण विकास विभाग में जितना पैसा लूटा गया था वह सारी फाइलें जल गई. सरकार को पता था कि नई सरकार हिसाब लेगी. अब आगे देखना है कि कहां-कहां पर आग लगाई जा रही है. सुरजेवाला पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे थे.

सुरजेवाला ने कहा कि 1.25 हजार करोड़ के पैकेज में मात्र में 1559 करोड़ रुपए की खर्च हो पाया है. एनडीए सरकार मात्र इतना ही बिहार में खर्च कर पाई है. लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झूठ बोलते हैं कि 1.25 हजार रुपए खर्च कर बिहार का विकास एनडीए ने किया है. झूठों के सरदारों का बयान से पता लगाया जा सकता है कि बिहार में किस तरह की बदहाली है. 

सुरजेवाला ने कहा कि बिहार में एक नई सरकार बनाने की जरूरत है. बिहार के सीएम कहते हैं कि 15 साल से थके नहीं है. घर पर कभी बैठते थे नहीं है. कुर्सी पर फेविकोल लगाकर बैठे हुए हैं. कहते हैं कि कभी मैंने विचारों से समझौता नहीं किया है. तेजस्वी को कहते हैं कि अनुभव नहीं है. लेकिन हम बताते हैं कि तेजस्वी युवा हैं और कांग्रेस के पास सरकार चलाने का अनुभव है. उसकी चिंता सीएम नीतीश कुमार को नहीं करनी चाहिए. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें