ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

रामविलास पासवान की जयंती आज, LJP में चिराग और पारस के बीच दिखेगी टक्कर

PATNA : आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती है। रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर उनकी लोक जनशक्ति पार्टी के ऊपर कब्जे की लड़ाई और दिलचस्प दौर में जाती दिखेगी।

रामविलास पासवान की जयंती आज, LJP में चिराग और पारस के बीच दिखेगी टक्कर
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की जयंती है। रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर उनकी लोक जनशक्ति पार्टी के ऊपर कब्जे की लड़ाई और दिलचस्प दौर में जाती दिखेगी। एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी पार्टी में हुई टूट के बाद आज पहली बार बिहार आएंगे। चिराग पासवान पटना पहुंचने के बाद अपने पिता रामविलास पासवान की कर्मभूमि रहे हाजीपुर जाएंगे और वहां दलित बस्ती में पासवान की जयंती मनाएंगे। वहीं दूसरी तरफ से प्रदेश एलजेपी कार्यालय में चिराग के चाचा पशुपति पारस अपने भाई रामविलास पासवान की जयंती मनाएंगे। इस मौके पर पार्टी के पुराने नेता सूरजभान सिंह समेत अन्य सांसद मौजूद रहेंगे। 


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान आज से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद चिराग पासवान में इससे यात्रा की रूपरेखा तय की थी चिराग पहले धन्यवाद यात्रा करने वाले थे लेकिन उनके चाचा पशुपति पारस में जिस तरह पार्टी में बगावत किया उसके बाद यात्रा का नाम बदलकर आशीर्वाद यात्रा कर दिया गया है। चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से ही इस यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। चिराग पासवान सबसे पहले पटना हाईकोर्ट स्थित डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचेंगे और माल्यार्पण के बाद गांधी सेतु होते हुए हाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। हाजीपुर में दिनभर के कार्यक्रम के बाद लोगों से मिलते हुए चिराग पासवान वापस देर शाम पटना लौटेंगे। 


उधर प्रदेश से एलजेपी कार्यालय में पशुपति पारस खेमे की तरफ से रामविलास पासवान की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर सूरजभान सिंह के अलावे सांसद वीणा देवी, महबूब अली केसर और चंदन सिंह मौजूद रहेंगे। हालांकि चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज के शामिल होने की संभावना बेहद कम है। एक तरफ पशुपति पारस अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ चिराग हर जिले में एलजेपी के संगठन के जरिए रामविलास पासवान की जयंती मनाकर यह मैसेज देना चाहेंगे कि पार्टी अभी भी उन्हीं के पास है और चाचा पारस का दावा बेबुनियाद है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें