ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग, दानिश अली ने स्पीकर को लिखा पत्र

DELHI: संसद के विशेष सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में किए गए अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसपा सांसद द

रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग, दानिश अली ने स्पीकर को लिखा पत्र
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: संसद के विशेष सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में किए गए अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसपा सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग कर दी है।


दरअसल, दरअसल, बीतेगुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान 3 की सफलता पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी सदन में बोल रहे थे। इसी दौरान बसपा सांसद दानिश अली ने उन्हें बीच में टोक दिया। जिसके बाद रमेश बिधूड़ी बिफर गए और दानिश अली के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। जिस पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने बीच-बचाव किया और बिधूड़ी की तरफ से खेद प्रकट किया। साथ ही उन्होंने रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनकर शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने की भी बात कही थी। जिसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ था।


अब खबर आ रही है कि बसपा सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। बिधूड़ी के अमर्यादित बयान का विपक्ष के तमाम दलों ने निंदा की है। कांग्रेस ने स्पीकर से मांग की है कि बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी से बात की है। स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए रमेश बिधूडी को चेतावनी दी है कि वे भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें