ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4954 ANM को सौंपा नियुक्ति पत्र, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी मजबूतीअमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर से भारत को फायदा, जल्द खत्म हो जाएगी यह बड़ी टेंशनमातम में बदली खुशियां: शादी की तैयारियों के बीच किसान ने गंवाए दोनों हाथ, आनेवाली थी बेटी की बारात‘अमंगल दोष’ से ग्रसित बिहार का स्वास्थ्य विभाग बना नरक!.. सरकारी अस्पताल का शर्मनाक वीडियो शेयर कर तेजस्वी ने बोला हमलाडीएसपी 'गौतम' के काले साम्राज्य से हिली सरकार ! सीमांचल में पोस्टेड 15 DSP पर भी जांच की आंच, कब-कब रही पोस्टिंग..खंगाली जा रही कुंडली, रडार पर एक और अफसर...

राज्यसभा के सभी 5 उम्मीदवारों का नामांकन सही, 18 मार्च को दिया जाएगा निर्वाचन प्रमाण पत्र

PATNA : बिहार से राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले सभी पांच उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया है। नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीठासीन पदाधिकारी क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार से राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाले सभी पांच उम्मीदवारों का नामांकन पत्र सही पाया गया है। नामांकन पत्र की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीठासीन पदाधिकारी की तरफ से इसकी विधिवत सूचना जारी कर दी गई है।आरजेडी की तरफ से और प्रेमचंद गुप्ता और अमरेन्द्र धारी सिंह और जेडीयू के हरिवंश और रामनाथ ठाकुर के अलावे बीजेपी से विवेक ठाकुर का नामांकन पत्र सही पाया गया है। 


पीठासीन पदाधिकारी ने सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की विधिवत जांच की इस दौरान चार उम्मीदवार मौजूद रहे। जबकि हरिवंश की तरफ से उनके प्रतिनिधि पीठासीन पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित रहे। अब 18 मार्च के दिन सभी पांच उम्मीदवारों को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।


बता दें कि राज्यसभा की पांच सीटें बिहार से खाली हुई थीं। पहले ये पांचों सीटें एनडीए के पास थीं, लेकिन इस बार दो राजद के कोटे में गईं और एनडीए में तीन, जिसमें दो जदयू और एक भाजपा के खाते में। जदयू ने कोई दांव न खेलते हुए पिछली बार के तीन सदस्यों में से कहकशां परवीन को छोड़कर रामनाथ ठाकुर और हरिवंश को, जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र विवेक ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं राजद ने एडी सिंह के अलावा प्रेमचंद गुप्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें