ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले, नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

DESK : राजस्थान के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने स

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले, नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : राजस्थान के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मैंने सोनिया गांधी से राजस्थान की घटना को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस ने मुझे पिछले 50 सालों से इज़्ज़त दी है। मुझ पर हमेशा विश्वास किया गया। गहलोत ने कहा कि मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। हालत का हवाला देते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा।




रविवार की घटना को बताते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि इस घटना से यही संदेश जाता है कि मैं मुख्यमंत्री बना रहना चाहता हूं। मैंने सोनिया गांधी से माफी मांग ली है। हमारे यहां एक लाइन का प्रस्ताव पारित करने का तो प्रस्ताव रहा ही है। हालांकि वह प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया। इसके लिए मुझे अपनी गलती स्वीकार है।





अशोक गहलोत ने कहा कि मैने फैसला किया है कि अब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा। 10 जनपथ के बाहर मीडिया ने जब उनसे सीएम पद को लेकर पूछा तो जवाब में उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जो फैसला लेंगी मैं उसे निभाउंगा। ऐसे में यह माना जा रहा है कि अशोक गहलोत से सोनिया गांधी की नाराजगी बरकरार है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें