ब्रेकिंग
बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखसब फाजुल बात है, ऐसा कोई पैदा नहीं लिया जो.. सीएम नीतीश के इस्तीफे पर बोले अनंत सिंहBihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन

राहुल गांधी को सजा पर बोले CM हेमंत सोरेन... जनतंत्र के आगे धनतंत्र की कोई बिसात नहीं

RANCHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है जिसके बाद झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। CM ने इस फैसले से अपनी असहमति जताते हुए एसे देश

राहुल गांधी को सजा पर बोले CM हेमंत सोरेन... जनतंत्र के आगे धनतंत्र की कोई बिसात नहीं
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है जिसके बाद झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। CM ने इस फैसले से अपनी असहमति जताते हुए एसे देश के लोकतंत्र और राजनीति के लिए चिंताजनक बताया है। हेमंत सोरेन ने कहा कि गैर-बीजेपी सरकारों और नेताओं को षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है।


आपको बता दें मुख्यमंत्री ने ट्विट करते हुए कहा कि न्यायिक व्यवस्था में पूरा विश्वास रखते हुए भी मानहानि मामले में राहुल गांधी को सजा के निर्णय से असहमत हूं। गैर BJP सरकारों और नेताओं को षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है। यह देश के लोकतंत्र और राजनीति के लिए चिंता का विषय है। लेकिन जनतंत्र के आगे धनतंत्र की कोई बिसात नहीं है।


बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि आखिर ये कैसे हो रहा है कि सभी चोरों के उपनाम मोदी हैं। राहुल के उस बयान पर आपत्ति जताते हुए गुजरात बीजेपी के पूर्व विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। 


बीजेपी नेता ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने अपने बयान के जरिए समूचे मोदी समुदाय के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाया है। इस मामले में सूरत सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषी करार दिया है और दो साल की सजा का एलान किया हालांकि सजा के एलान के तुरंत बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को बेल दे दी है। फैसला सुनाए जाने के समय राहुल गांधी खुद भी कोर्ट में मौजूद थे। 



टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें