ब्रेकिंग
बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचाबिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूटबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंगबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारBihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत बरकरार, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी

RANCHI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली राहत को

राहुल गांधी को झारखंड हाई कोर्ट से मिली राहत बरकरार, अमित शाह पर की थी विवादित टिप्पणी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली राहत को बरकरार रखते हुए उसे 16 मई तक बढ़ा दिया। कोर्ट ने इस मामले की अंतिम सुनवाई की तिथि 16 नई निर्धारित की है। राहुल गांधी ने रांची की मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से उनके खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की अपील करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चाईबासा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।झारखंड के भाजपा नेता नवीन झा ने इसको लेकर पिछले साल रांची के सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद बीजेपी नेता ने रांची के न्यायिक आयुक्त की कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका को स्वीकार करते हुए अदालत ने मामले को वापस मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास भेज दिया था।


मामले पर सुनवाई करते हुए रांची की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद राहुल गांधी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने मजिस्ट्रैट कोर्ट की नोटिस पर रोक लगा दी थी। इस मामले पर आज फिर से हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी की राहत को बरकरार रखते हुए मामले पर अगली सुनवाई की तिथि 16 मई निर्धारित की। अब इस मामले पर 16 मई को फिर से सुनवाई होगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें